डकरा. डकरा फिल्टर प्लांट से एनके एरिया की एक बड़ी आबादी को वाटर सप्लाई की जाती है. पिछले दो दिन से लोगों को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नदी से जो गंदा पानी फिल्टर प्लांट में आ रहा है, वह लगभग उसी रूप में लोगों के आवास में सप्लाई कर दिया गया, जिससे वाटर सप्लाई सिस्टम की कलई खुल गयी है. लोगों ने जब फिल्टर प्लांट जाकर विरोध किया तो सुधार का आश्वासन के बाद सप्लाई बंद कर दी गयी है.
गंदे पानी का सप्लाई होने से लोगों में नाराजगी
डकरा फिल्टर प्लांट से एनके एरिया की एक बड़ी आबादी को वाटर सप्लाई की जाती है.
