Rath Mela: एकांतवास से बाहर आए भगवान जगन्नाथ, प्रभु को देख भक्त हुए भाव विभोर, आप भी देखें VIDEO

Rath Mela: 15 का एकांतवास खत्म करने के बाद शनिवार को भगवान जगन्नाथ ने अपने भक्तों को दर्शन दिए. प्रभु के दर्शन पाकर भक्त भाव विभोर हो गए.

Rath Mela|रांची, राजकुमार : भगवान जगन्नाथ प्रभु का 15 दिनों का एकांतवास खत्म हुआ. शनिवार को नेत्रदान के बाद भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ बाहर आए, तो भक्त भाव-विभोर हो उठे.

रात 9 बजे तक भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे भक्त

भगवान का एकांतवास खत्म होने की खुशी में 108 दीपों से भगवान की मंगलआरती, जगन्नाथ अष्टकम, गीता के द्वादश अध्याय का पाठ और भगवान की स्तुति हुई. मालपुआ सहित अन्य मिष्ठान्नों का भोग लगाया गया. भगवान रात 9 बजे तक भक्तों को दर्शन मंडप में दर्शन देंगे. प्रभु जगन्नाथ आज यहीं रात्रि विश्राम करेंगे.

7 जुलाई को भव्य रथ यात्रा में शामिल होंगे हजारों भक्त

रविवार (7 जुलाई) को रांची में रथ यात्रा है. सुबह 4 बजे से ही भक्त भगवान की पूजा करने के लिए कतारबद्ध होने लगेंगे. दोपहर 2 बजे के बाद भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा को बारी-बारी से रथ पर बैठाया जाएगा. रथ पर ही भगवान के सभी विग्रहों का शृंगार होगा. इस दौरान विष्णु सहस्रनाम अर्चना और मंगल आरती होगी.

रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे पुजारी और श्रद्धालु. फोटो : प्रभात खबर

रविवार को शाम 5 बजे रस्सा बंधन के बाद निकलेगी रथ यात्रा

मंगल आरती के बाद रथ में रस्सा बंधन होगा और शाम 5 बजे रथयात्रा शुरू होगी. सभी भक्त रथ की रस्सी खींचकर रथ को मौसीबाड़ी तक ले जाएंगे. मौसीबाड़ी में महिलाएं रथ पर भगवान की पूजा करेंगी. शाम 7 बजे तक सभी विग्रहों को मौसीबाड़ी में रखा जायेगा. आरती और भोग निवेदन किया जायेगा. रात आठ बजे भगवान का पट बंद कर दिया जायेगा.

8 जुलाई को सुबह 5 बजे खुलेगा भगवान का पट

अगले दिन यानी सोमवार (8 जुलाई) को सुबह 5 बजे पट खुलेगा और प्रभु भगवान की पूजा होगी. सुबह 6 बजे मंगलआरती व बाल भोग लगाया जायेगा. दोपहर 12 बजे अन्न भोग लगाया जायेगा. वहीं दोपहर 12:10 बजे पट बंद हो जायेगा. 3 बजे मंदिर का पट फिर से खोल दिया जाएगा. रात के 8 बजे तक भक्त अपने भगवान के दर्शन कर सकेगे.

प्रभु जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन पाकर भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा. फोटो : प्रभात खबर

16 जुलाई तक रात के 8 बजे तक मौसीबाड़ी में दर्शन देंगे प्रभु

शाम 7:30 बजे आरती व भोग निवेदन होगा. इसके बाद रात 8 बजे पट को बंद कर दिया जायेगा. यह क्रम 16 जुलाई तक चलेगा. 16 जुलाई को रात में भगवान को गुंडिचा भोग लगाया जायेगा. खीर, खिचड़ी और सब्जी का भोग लगेगा. 17 जुलाई को घुरती रथ यात्रा होगी. भगवान मौसीबाड़ी से अपने मंदिर में आकर विराजमान हो जाएंगे.

Also Read

Jagannath Rath Yatra: क्यों होती है जगन्नाथ रथ यात्रा,जानिए क्या है महत्व

Jagannath Rath Yatra: जानिए क्यों अविवाहित प्रेमी जोड़े साथ नहीं जाते जगन्नाथ मंदिर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >