रांची में 2 दिन की बारिश से बिगड़ी सफाई व्यवस्था - कई इलाकों में लगा कचरे का अंबार, बीमारी का खतरा बढ़ा

रांची में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने सफाई व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है. कई इलाकों में कचरे का अंबार लग गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

रांची. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी में कचरा उठाव की व्यवस्था प्रभावित हो गयी है. कई इलाकों में सड़क किनारे और मोहल्लों में कचरे का ढेर जमा हो गया है. कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, बरियातू और दीपाटोली में कचरा जमा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आवारा पशु बिखेर रहे कचरा

समय पर कचरा नहीं उठने के कारण आवारा पशु कूड़े को सड़क पर बिखेर रहे हैं. इससे सड़कों और आसपास के इलाकों में गंदगी फैल रही है. बारिश के कारण कचरा सड़ने से दुर्गंध भी उठ रही है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

ये भी पढ़ें: राजधानी में बारिश से सड़कें जलमग्न, स्कूली बस और एंबुलेंस भी जाम में फंसी

मच्छरजनित बीमारियों का बढ़ा खतरा

बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने और कचरा पड़े रहने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है. इससे मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित कचरा उठाव नहीं होने से स्थिति और खराब हो गयी है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 6 दिन से लापता पलामू के महेंद्र की खोज में नेपाल पहुंचे परिजन

व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में गंदगी और बीमारी का खतरा न बढ़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >