रांची. रांची विवि के जंतुविज्ञान विभाग के 11 विद्यार्थियों ने NTA-CSIR-UGC NET/JRF व PhD प्रवेश-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है. इनमें सात विद्यार्थियों ने CSIR-JRF/NET और CSIR-NET व्याख्याता श्रेणी में सफलता प्राप्त की है. खास बात यह है कि इन सभी सात विद्यार्थियों का चयन टॉप-100 रैंक के अंदर हुआ है.
JRF/NET श्रेणी में पांच विद्यार्थी टॉप-100 में
CSIR-JRF/NET श्रेणी में विष्णुकांत पांडेय ने AIR 52, विश्वजीत प्रसाद ने AIR 76, सुमित कुमार ने AIR 94, सूफिया अंबर ने AIR 95 और प्रमोद कुमार ने AIR 98 रैंक हासिल की है.
वहीं, NET व्याख्याता श्रेणी में सुप्रिया कुमारी ने AIR 46 और दीपांजलि कुमारी ने AIR 62 रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है.
NT-PhD श्रेणी में चार विद्यार्थियों का चयन
इसके अलावा NT-PhD श्रेणी में देव कुमार, चंदन कुमार, अंशु प्रिया और सोनल तलेजा का चयन हुआ है. इस सफलता पर रांची विवि की कुलपति प्रो सरोज शर्मा सहित साइंस डीन डॉ वंदना कुमारी, डॉ सीमा केशरी, डॉ कुमारी स्वाति, डॉ रोहित श्रीवास्तव, डॉ नीता लाल, डॉ सोनी तिवारी, डॉ निवेदिता मूनमून और डॉ आनंद कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं.
