Traffic Challan : स्कूटी बेचने पर नाम ट्रांसफर नहीं कराया, 17 महीने में आ गये 19 चालान

Traffic Challan : शोरूम में एक्सचेंज के बदले नयी स्कूटी खरीदी थी. स्कूटी बेचने पर नाम ट्रांसफर नहीं कराया था. इसके बाद 17 महीना में 19 चालान आ गये. जानें रांची के इस मामले के बारे में.

Traffic Challan : (अजय दयाल) झारखंड की राजधानी रांची के कोकर के हैदर अली रोड स्थित न्यू कॉलोनी रोड नंबर-11 निवासी राकेश कुमार झा ने कोकर स्थित होरिजन होंडा शोरूम से पुरानी स्कूटी (जेएच-01एवाइ-9408) एक्सचेंज कर नयी स्कूटी (जेएच-01इजे-0948) 12 जुलाई 2021 को खरीदी थी. पुरानी स्कूटी का नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था. पुरानी स्कूटी खरीदनेवाले ने बगैर हेलमेट ड्राइव किया. इस वजह से 23 जुलाई 2024 से 17 दिसंबर 2025 तक बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 19 चालान राकेश कुमार झा के नाम पर आ गया. इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने एसएसपी को आवेदन दिया है.

वहीं सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. राकेश के अनुसार स्कूटी खरीदने गये, तो होरिजन होंडा की ओर से अधिकृत एक्सचेंजर मेसर्स अली सेल्स एंड सप्लाई ने एक्सचेंज किया था. चार साल बीतने के बाद भी पुरानी स्कूटी का नाम ट्रांसफर नहीं कराया गया. पहला चालान 23 जुलाई 2024 को आया, उसके बाद एक नवंबर 2024, 10 दिसंबर 2024, जून 2025 में एक, अक्तूबर 2025 में तीन, नवंबर 2025 में पांच, दिसंबर 2025 में सात चालान आया. राकेश झा के अनुसार इस संबंध में उन्होंने होरिजन होंडा शोरूम के मैनेजर अमित तिर्की से भी बात की है.

यह भी पढ़ें : Fined Without Helmet : ये क्या! गुमला में खड़ी कार का रांची में कट गया बाइक चालान

अधिकृत एक्सचेंजर से बात की गयी : मैनेजर होरिजन होंडा

अमित तिर्की (मैनेजर होरिजन होंडा) ने कहा कि इस संबंध में अधिकृत एक्सचेंजर से बात की गयी है. उनसे स्कूटी का नाम ट्रांसफर कराने के मुद्दे पर बात हुई है. एक्सचेंजर शोरूम में आकर अपना पक्ष रखेंगे. बात करने के बाद इस मामले का समाधान निकाला जायेगा. इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : Traffic Challan: चालान काटने के मामले में झारखंड को 21वां स्थान, र��जाना कट रहे लगभग 1 हजार चालान, पहले स्थान पर है ये राज्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >