Watch Video: 1948 में महात्मा गांधी की हत्या…,जी राम जी विधेयक पर क्या बोले कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

Watch Video: संसद से वीबी–जी राम जी विधेयक 2025 पारित होने पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के दिनों को याद किया और भाजपा पर जोरदार हमला किया. देखें वीडियो.

Watch Video : संसद से वीबी–जी राम जी विधेयक 2025 पारित होने पर झारखंड के लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि जिस संगठन से भाजपा जुड़ी है, उसी ने 1948 में महात्मा गांधी की हत्या की थी और अब मोदी सरकार ने गांधी जी का नाम हटाकर उन्हें फिर से अपमानित किया है. भगत ने आरोप लगाया कि भाजपा को गांधी और नेहरू नाम से ही परेशानी है, इसलिए योजनाओं से उनके नाम हटाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मनरेगा पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था काफी हद तक निर्भर थी. अगर सरकार चाहती तो योजना की कमियां दूर कर उसे बेहतर बना सकती थी, लेकिन असली मकसद सिर्फ गांधी जी का नाम हटाना था. कांग्रेस सांसद ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ये बातें कही. देखें वीडियो.

संसद ने ‘विकसित भारत- जी राम जी विधेयक’ को मंजूरी दी

संसद ने गुरुवार को विपक्ष के विरोध के बीच ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया. ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने बापू के आदर्शों की हत्या की, जबकि मोदी सरकार ने उन्हें जिंदा रखा है. मनरेगा योजना की जगह नया विधेयक लाने और उसमें से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए चौहान ने कहा कि ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार महात्मा गांधी के आदर्शों को लागू करने और विकसित गांव की बुनियाद पर विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है.

यह भी पढ़ें : MGNREGA Name Change : जी राम जी का विरोध, कड़कड़ाती ठंड में विपक्षी सांसदों ने पूरी रात दिया धरना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >