मनोज लाल की रिपोर्ट
Jharkhand Employees Protest : राज्य सरकार के आदेश से सरकार सेवा से निकाले गये कर्मियों की महाजुटान धुर्वा गोल चक्कर मैदान में हुई. दिन के 10 बजे से ही यहां कर्मी जुटने लगे थे. राज्य के सभी जिलों से अलग-अलग सेवा के कर्मी लगातार यहां पहुंच रहे हैं. इस दौरान कर्मियों ने सभा करके नौकरी वापसी के संघर्ष को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. इसके तहत अभी न्यायालय का सहारा लेने पर सहमति बनायी. कर्मियों ने एक मत होकर कोर्ट का रुख अख्तियार करने को कहा. इसके लिए सभी कर्मियों से अलग-अलग वकालत नामा भराने का काम किया गया.
एकजुट रहने की अपील
मौके पर सभी कर्मियों ने एकजुट रहने का संकल्प लिया. कर्मियों ने कहा कि हमने पहले भी संघर्ष करके नौकरी प्राप्त की है. फिर से संघर्ष किया जायेगा.
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद : आंदोलन स्थगित कर लौटे छात्र, यात्रा निकाल जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार
कर्मियों ने मिल कर कमेटी बनाई
आंदोलन को धार देने के लिए सभी सेवाओं के कर्मियों ने मिल कर कमेटी बनाई. इसमे जिलावार भी कर्मियों को जिम्मेवारी दी गयी. वहीं आंदोलन चलाने के लिए अलग-अलग कर्मियों को जिम्मेवारी सौंपी गई. भोजन, टेंट से लेकर सारी व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी तय कर दी गई है. व्यवस्था के लिए स्रोत जेनरेट करने पर सहमति हुई. कर्मियों ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी नौकरी भाल नही हो जाती है, वे घर पर नहीं बैठेंगे. हर दिन यहां जमा होंगे और आंदोलन जारी रखेंगे.
ये भी पढ़ें-JPSC Recruitment Controversy: झारखंड में नियुक्ति पर लगा ब्रेक, 1744 पदों पर की गई नियुक्ति हुई रद्द
