घर से बैंक के लिए निकले थे बुजुर्ग... रास्ते में खड़ी थी मौत, रांची के NH-33 पर तेज रफ्तार कार ने ली जान

रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय सुखराम मुंडा की मौत हो गई. यह घटना बुंडू थाना क्षेत्र के एसबीआई शाखा के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. मृतक पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा के ससुर थे.

बुंडू से आनंद राम महतो की रिपोर्ट

रांची: रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 (NH-33) पर बुंडू थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा के समीप एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग सुखराम मुंडा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव निवासी के रूप में हुई है. यह दुर्घटना सुबह लगभग 9:00 बजे की है, जब सुखराम मुंडा अपने गांव से किसी बैंक संबंधी कार्य के सिलसिले में बुंडू आए हुए थे.

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के ससुर थे मृतक

सड़क पार करने के दौरान एक इग्निस कार (कार नंबर: JH 01 CS 7612) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुखराम मुंडा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा के ससुर थे. सड़क दुर्घटना में उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही बारेडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के सदर अस्पतालों में PPP मोड की पैथोलॉजी सेवाएं होंगी बंद, सरकारी जांच को बढ़ावा

पुलिस ने कार को किया जब्त, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिम्स

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय बुंडू थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए रिम्स (RIMS) रांची भेज दिया है. इसके साथ ही दुर्घटनाकारित इग्निस कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: साहिबगंज के बाबा गाजेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >