Pahari Mandir Ranchi : रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन के दौरान शीशे में कोई भी पूजन सामग्री देने पर रोक लगा दी गयी है. दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वह शीशे में कोई भी पूजन सामग्री न दें. भक्तों से भी अपील की गयी है कि पूजा के दौरान शीशे या मेटल की वस्तुओं का प्रयोग न करें. उक्त निर्देश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिये. वे रविवार को सावन को लेकर पहाड़ी मंदिर पर की गयी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों को सावन से पहले पूरी तैयारी करने को कहा.
पहाड़ी मंदिर के विकास कार्यों का निरीक्षण
उपायुक्त ने पहाड़ी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों को निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पहाड़ी बाबा मंदिर तक पहुंचने वाले सीढ़ी मार्ग, शौचालय का निर्माण, सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, रास्तों में बिछाये जा रहे पेवर ब्लॉक, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था सहित मंदिर में चल रहे सभी निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी ली.
डीसी ने कहा
डीसी ने कहा कि सावन में भक्तों को दर्शन, पूजा आदि में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने पहाड़ी मंदिर में पूजा भी की. मौके पर एसडीओ कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और पहाड़ी मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सरायकेला में कुदरत का कहर: मां की मौत के बाद अब बेटी को भी लील गया ठनका, 2 की मौत 5 घायल
ये भी पढ़ें: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज की हत्या, दो आरोपी फरार, तीसरा पुलिस के कब्जे में
