राजीव पांडेय की रिपोर्ट
Ranchi News : रांची : आर्किड हैरिटेज गैस्ट्रोएंटरोलॉजी इंस्टीट्यूट का शुभारंभ शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि बिगड़ती जीवनशैली से पेट और गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ रही है.
झारखंड के मरीजों को मिलेगा लाभ
उन्होंने कहा कि डॉ जयंत घोष और उनकी टीम द्वारा शुरू की गई यह सेवा लाभदायक साबित होगी. ऐसी सेवाओं के शुरू होने से झारखंड के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
स्वास्थ्य सेवा में समाज की भागीदारी जरूरी
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है. समाज के समृद्ध लोग भी चिकित्सा सेवा के विस्तार में मदद कर सकते हैं.
अत्याधुनिक मशीनों से होगी जांच और इलाज
डॉ जयंत घोष ने कहा कि पेट की समस्या की जांच और इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें मंगाई गई है. मौके पर डॉ पीके गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सिद्धांत जैन, अनंत जैन आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड
यह भी पढ़ें: JUVNL घोटाला: 109 करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपी अरग्य सेनगुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
