Ranchi News: मोरहाबादी में 20 दिसंबर से खादी एवं सरस मेला, लगेंगे 500 स्टॉल

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 20 दिसंबर से खादी एवं सरस मेला का आयोजन होने जा रहा है. इसमें 500 स्टॉल लगेंगे.

Ranchi News|Khadi Mela|झारखंड के प्रसिद्ध खादी, हस्तशिल्प एवं सरस मेला का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में 20 दिसंबर से 6 जनवरी तक होने जा रहा है. इसकी तैयारी झारखंड राज्य खादी बोर्ड द्वारा की जा रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 दिसंबर को करेंगे मेले का उद्घाटन

खादी बोर्ड की सीईओ सुमन पाठक ने बताया है कि मेला में देश भर के तकरीबन 400 से 500 स्टॉल लगाये जायेंगे. इसका 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उदघाटन करेंगे. इस दौरान उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.

हस्तकला और हस्तशिल्प की कारीगरी देखने को मिलेगी

सुमन पाठक ने बताया कि रांची के मोरहाबादी में आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न राज्यों की हस्तकला और हस्तशिल्प की कारीगरी देखने को मिलेगी. साथ ही फूड स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी. प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा. मेले में बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाये जा रहे हैं.

8 दिसंबर तक लिये जायेंगे आवेदन

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 300 स्टॉल की बुकिंग के आवेदन आ चुके हैं. 8 दिसंबर तक आवेदन लिये जायेंगे. सबसे ज्यादा झारखंड के हस्तशिल्प व खादी के स्टॉल लगाये जायेंगे. मेले में दर्शकों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा.

Also Read

रांची: खादी मेला संपन्न, 2.5 करोड़ की बिक्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सर्वश्रेष्ठ स्टॉलों को किया पुरस्कृत

रांची में चल रहा खादी मेला लोगों को कर रहा आकर्षित, सिल्क साड़ी से लेकर इन सामानों की हो रही जमकर खरीददारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >