Ranchi News : इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करने के दौरान लगी आग, धू-धूकर जला पूरा घर

Ranchi News : रांची के मेन रोड में होटल केन के बगल में एक घर में आज सुबह भीषण आग लग गयी. इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करने के दौरान यह आग लगी है. भयावह आग की लपटें पूरे घर में फैल गयी थी. पूरा-पूरा घर धू-धू कर जल रहा था. गमिनत रही कि इस घटना में किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Ranchi News | अमन तिवारी : राजधानी रांची के मेन रोड में होटल केन के बगल में स्थित एक घर में आज बुधवार की सुबह भीषण आग लग गयी. घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करने के दौरान यह आग लगी है. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि पास में खड़े ई-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस अगलगी की घटना में ई-रिक्शा समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गये. आग योहन सुलेमान के घर में लगी थी.

फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझायी आग

अगलगी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. भयावह आग की लपटें पूरे घर में फैल गयी थी. पूरा-पूरा घर धू-धू कर जल रहा था. गमिनत रही कि इस घटना में किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें

EV Fire: इलेक्ट्रिक वाहनों में क्यों लगती है आग? जानें बचाव के टिप्स

Liquor Scam : जांच में बड़ा खुलासा, विनय चौबे की पत्नी के खाते में यहां से हर माह आती थी मोटी रकम

जंगली हाथियों का आतंक, टाटीझरिया बाजार से लौट रही महिला को उतारा मौत के घाट, देर रात जंगल में मिला शव

BBMKU : 19 जुलाई को बीबीएमकेयू का दूसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति हो सकती हैं मुख्य अतिथि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >