Happy Dussehra: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और धू-धू कर जला 70 फीट का रावण, देखें PHOTOS

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मना. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और 70 फीट का रावण धू-धू कर जल उठा.

Happy Dussehra|Ranchi News|झारखंड की राजधानी रांची में विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया. इस साल पंजाबी हिंदू बिरादरी रांची की ओर से रावण दहन के लिए 70 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था, जिसका दहन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया.

रांची के मोरहाबादी मैदान में सजा राम दरबार.

शनिवार को मोरहाबादी में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम से पहले राम दरबार सजा. मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान श्री राम, माता जानकी सीता, लक्ष्मण और हनुमान को तिलक लगाने के बाद उनकी आरती उतारी. मुख्यमंत्री के बाद केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी राम दरबार की आरती उतारी.

धू-धू कर जलता रावण का पुतला.

इसके बाद मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, मोमेंटो यानी स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया. संजय सेठ, सीपी सिंह का भी पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से स्वागत किया गया. स्वागत समारोह के बाद रामलीला का संक्षिप्त मंचन किया गया, जिसमें रावण वध की झांकी दिखाई गई.

संक्षिप्त रामलीला का मोरहाबादी मैदान में किया गया मंचन.

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची और झारखंड के सभी लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रावण दहन से राज्य और देश को ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान से एक संदेश जाएगा. उन्होंने कहा कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह संदेश देता है कि असत्य पर हमेशा सत्य की विजय होती है.

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम ने एक संदेश दिया था. आज भी वह संदेश ब्रह्मांड में गूंज रहा है. हमें रावण दहन के अवसर पर इस बात का संकल्प लेना होगा कि हम भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करें.

मोरहाबादी मैदान में रावण दहन से पहले हुई शानदार आतिशबाजी.

इससे पहले 5 मिनट से अधिक देर तक शानदार आतिशबाजी हुई. रावण दहन से पहले भगवान हनुमान ने सोने की लंका का दहन किया. इसके बाद रांची के विधायक सीपी सिंह ने मेघनाद के पुतले का दहन किया. फिर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कुंभकर्ण और सबसे अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रावण के पुतले का दहन किया.

रावण दहन से पहले कुंभकर्ण को जलाया गया.

इस दौरान मंच से लेकर ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए. पंजाबी हिंदू बिरादरी रांची के अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के समापन के बाद दशहरा कमेटी के अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >