होल्डिंग टैक्स में 10 फीसदी की पाना चाहते हैं छूट तो 30 जून तक करें भुगतान, बस इन शर्तों को पूरा करना जरूरी

Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम के उप प्रशासक ने कहा है कि 30 जून तक होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने वालों को 10 फीसदी की छूट मिलेगी. इसके लिए उन्होंने अपनी टीम को प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है.

रांची : रांची में होल्डिंग टैक्स दाताओं के लिए अच्छी खबर है. अगर आप टैक्स में छूट पाना चाहते हैं तो आपको 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा कर देना होगा. इस समय अवधि के दौरान होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने वालों को 10 फीसदी की छूट मिलेगी. यह बातें रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने कही. हालांकि इसका लाभ तभी मिलेगा जब आप एकमुश्त नये वित्तीय वर्ष की राशि जमा कर देंगे.

राजस्व शाखा के पदाधिकारियों के साथ कर रहे थे बैठक

रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू शनिवार को राजस्व शाखा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. बैठक में उप प्रशासक ने बताया कि नये वित्तीय वर्ष 2025-26 के होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान 30 जून 2025 प्रथम तिमाही तक करने पर कर दाताओं को अधिकतम 10 फीसदी छूट देने का प्रावधान किया गया है. इसके लिए पूरी टीम को प्रचार प्रसार करवाने के लिए कहा गया है.

Also Read: झारखंड के जज को जान से मारने की धमकी, जेल तोड़कर इन नक्सलियों को छुड़ाने की बात भी कही

बैठक में राजस्व संग्रण पर भी हुई चर्चा

रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने इसके अलावा राजस्व संग्रण पर भी चर्चा की. इसमें उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के सभी बकायेदारों को नोटिस जारी करते हुए वसूली का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में लगभग 1300 खाली भूमि पंजीकृत हैं. उनका री-असेसमेंट प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया गया. वहीं, वैसे बड़े प्रतिष्ठान जो अब तक सेल्फ असेसमेंट नहीं किये हैं, उन्हें जल्द सेल्फ असेसमेंट के लिए निर्देशित किया गया है. सभी वार्ड में सघन अभियान चलाते हुए आवासीय इमारत में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई करने और जुर्माना के साथ कमर्शियल होल्डिंग ऑन स्पॉट डिमांड करने का निर्देश दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >