रांची: जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने देर रात हत्या कर दी. सुबह श्रद्धालुओं ने शव देखा तो हड़कंप मच गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हर एंगल से जांच में जुटी है.

मौके पर पहुंची पुलिस

रांची से प्रणव/राज कौशिक की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मंदिर में तैनात गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई है, जो मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में लंबे समय से कार्यरत था. मौके पर दानपेटी खुली मिली.

श्रद्धालुओं ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने परिसर में गार्ड का शव पड़ा देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. 

पुलिस जांच में जुटी

प्राथमिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी पुराने आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है. मौके पर डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम भी पहुंची है. मामले के जल्द खुलासे का दावा किया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में भी भय व्याप्त है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >