रांची स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में गिरी युवती, 1:05 मिनट का VIDEO VIRAL

Ranchi News: रांची रेलवे पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई. चान्हो की युवती चलती ट्रेन से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गई. इसका वीडियो वायरल है.

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवती चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान रेलगाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गई. युवती धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस ट्रेन जब चल पड़ी थी, तब उसमें चढ़ने की कोशिश कर रही थी. कुछ दूर तक दौड़ लगाने के बाद ट्रेन पर चढ़ने के लिए छलांग लगाई, लेकिन वह चढ़ नहीं पाई. 1 मिनट 5 सेकेंड के वीडियो में देखें, इसके बाद क्या हुआ.

अलप्पुझा एक्स ‘ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गई युवती

युवती ट्रेन से गिर गई. देखते ही देखते वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गई. वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों ने तुरंत गार्ड को इसकी सूचना दी. गार्ड ने ड्राइवर के साथ समन्वय बनाते हुए ट्रेन को स्टेशन पर ही रुकवा दिया. इसके बाद ट्रेन से नीचे गिरी युवती को उसमें से बाहर निकाला गया.

रांची रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे हुई घटना

शुक्रवार (28 जून) को शाम में करीब 4 बजे रांची रेलवे स्टेशन यह घटना हुई. जैसे ही युवती ट्रेन के नीचे गिरी ऑपरेशन सेवा के तहत आरपीएफ के कर्मचारी तत्काल उसकी मदद के लिए पहुंच गए. आरपीएफ के कर्मचारियों ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच रेलवे लाइन के किनारे गिरी युवती को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला.

स्टेशन मास्टर ने रेलवे के डॉक्टरों से कराया युवती का इलाज

आरपीएफ के कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर की पहल पर रेलवे के डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों ने कहा कि उसके पैरों में मामूली खरोंचें आईं हैं. किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं है. चिंता की भी बात नहीं है. इस बीच युवती के पिता को इस घटना की सूचना दे दी गई.

युवती को निकालकर प्लेटफॉर्म पर बैठाया गया. फोटो : video grab

तमिलनाडु के लिए ट्रेन पकड़ने चान्हो से रांची आई थी युवती

प्राथमिक चिकित्सा के बाद युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. युवती ने अपना नाम मोनिका कुमारी बताया है. उसकी उम्र 21 वर्ष है. उसके पिता का नाम बिरसा उरांव है. युवती रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के डाकघर ताला गांव की रहने वाली है. उसे 13351 धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस से तमिलनाडु जाना था.

भागकर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म से नीचे गिरी युवती

उसने बताया कि उसे तमिलनाडु जाना था. स्टेशन पहुंचने में देरी हो गई. जब तक वह स्टेशन पर पहुंची, ट्रेन खुल चुकी थी. उसे लगा कि वह भागकर ट्रेन पकड़ लेगी. इसी कोशिश के दौरान वह ट्रेन से गिर गई और रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में जा गिरी. ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि उसकी जान बच गई.

Read Also

झारखंड में ट्रेन से कटकर युवक की आत्महत्या का Video सोशल मीडिया में हुआ Viral

Train News: झारखंड में 42 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हो गयी कैंसिल, ये है लेटेस्ट अपडेट

रांची : चलती ट्रेन से महिला गिरी, पूरी ट्रेन गुजर गयी, पर खरोंच तक नहीं आयी, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >