रांची: दो लाख की ठगी के बाद पीड़ित ने जाल बिछा गिरोह के सदस्य को दबोच पुलिस को सौंपा

रांची में विदेशी मुद्रा एक्सचेंज के नाम पर 2 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए गिरोह के एक सदस्य को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था.

Ranchi Forex Exchange Fraud News: झारखंड के रांची के कांटाटोली में विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) एक्सचेंज के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है. पीड़ित और उसके सहयोगियों ने सूझबूझ दिखाते हुए गिरोह के एक सदस्य को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी मो आरिफ (28) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से 10 सऊदी रियाल के नोट भी बरामद हुए हैं. 

डॉलर एक्सचेंज के बहाने दो लाख रुपये की ठगी 

इरगू रोड निवासी पीड़ित जय कुमार ने बताया कि वह विदेशी मुद्रा विनिमय का व्यवसाय करते हैं. 18 जून को जालसाजों ने उन्हें डॉलर एक्सचेंज करने के नाम पर अरगोड़ा बुलाया. वहां उन्हें झांसे में लेकर दो लाख रुपये ठग लिए और बदले में नोटों का एक बंडल थमा दिया. बाद में बंडल खोलकर देखा तो उसके अंदर केवल कागज भरे हुए थे. तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. ठगी के बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे अपराधियों की कार (जेएच-05सीएल-6727) का सुराग मिला. 

दोबारा फंसाने की कोशिश, पीड़ित ने बिछाया जाल 

इसी बीच 30 जून को अनुज मिंज नामक व्यक्ति ने जय कुमार को फोन कर 70 हजार सऊदी रियाल एक्सचेंज करने का प्रस्ताव दिया. संदेह होने पर जय कुमार ने अपने साथियों के साथ जाल बिछाया. छह जुलाई को आरोपियों ने कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में मिलने का समय तय किया. जैसे ही पीड़ित के साथी ने भरोसा दिलाने के लिए एक लाख रुपये का बंडल दिखाया, एक आरोपी रुपये छीनकर भागने लगा. उसके साथ एक महिला भी थी. दोनों को भगाने के लिए स्कूटी लेकर तैयार खड़े मो आरिफ को पीड़ित और उसके साथियों ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे. 

पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों के नाम 

पूछताछ में आरिफ ने अपने साथियों के नाम दिल्ली निवासी अरमान समेत एक अन्य पुरुष और एक महिला होने की जानकारी दी है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: वृद्धा पेंशन पर बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत; CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई का निर्देश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: अगले 4 दिनों तक झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवा का येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें: हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >