Ranchi Flight Cancellation : देश के विभिन्न राज्यों से मंगलवार को आठ विमान विलंब से रांची पहुंचे. वहीं, रांची-कोलकाता फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई और उन्हें एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इंडिगो के रांची-कोलकाता विमान (शाम 5.50 बजे उड़ान भरता है) को तकनीकी कारणों से रद्द किया गया. वहीं, इंडिगो का रांची दिल्ली विमान सुबह 9.10 की जगह 9.41 बजे उड़ा.
तकनीकी व एयर ट्रैफिक कारणों से कई उड़ानें हुईं विलंबित
इधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान सुबह 10 की जगह 10.35 बजे, इंडिगो का रांची-मुंबई विमान दोपहर 1.40 की जगह 2.47 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान दोपहर 3.00 की जगह 3.21 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-बेंगलुरु विमान दोपहर 3.50 की जगह शाम 4.41 बजे, इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान शाम 5.05 की जगह 5.45 बजे, इंडिगो का रांची-भुवनेश्वर विमान शाम 6.50 की जगह रात 8.05 बजे और इंडिगो का रांची-चेन्नई विमान शाम 7.40 बजे की जगह शाम 7.55 बजे उड़ा. इस संबंध में एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी और एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से आये.
इसे भी पढ़ें: नेमरा में छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, 'सरकार की आंख भी है, कान भी है'
इसे भी पढ़ें: सीधे पाकिस्तान से जुड़े थे अरसद महफूज और शाहीन के तार, कोडरमा पुलिस ने किया खुलासा
