Kick boxing: राज्य स्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग में रांची जिला को तीसरा स्थान

झारखंड ओपन दो दिवसीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 सितंबर को धनबाद में किया गया था.

रांची. झारखंड ओपन दो दिवसीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 सितंबर को धनबाद में किया गया था. जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रांची जिला की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. 13 वर्ष के 49 किलोग्राम वर्ग में कोमल सलोनी लकड़ा को स्वर्ण, रिधिमा को रजत, रजनी कुमारी 23 वर्ष आयु वर्ग में रजत, मनी कुमारी 16 वर्ष आयु वर्ग में रजत, आयुष कुमार 14 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. रांची जिला किक बॉक्सिंग संघ के अध्यख विनय सिन्हा दीपू ने सभी खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी और सम्मानित करने की घोषणा की. इस प्रतियोगिता में टीम के साथ रेफरी गुलाम जावेद व कोच कमल किशोर कच्छप थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >