रांची में बेखौफ लुटेरे: पुदांग के बाद नामकुम पेट्रोल पंप कर्मियों को बनाया निशाना, लूटे 12 हजार नगद और मोबाइल

Ranchi Crime News: रांची के नामकुम में गेल इंडिया सीएनजी पंप पर 6 हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोला है. पिस्तौल और चाकू के दम पर कर्मियों को बंधक बनाकर 12 हजार और मोबाइल लूटे. रिपोर्ट में पढ़ें वारदात की पूरी रिपोर्ट.

Ranchi Crime News, रांची (राजेश वर्मा): राजधानी रांची में पेट्रोल पंप के आसपास के इलाके इन दिनों अपराधियों के निशाने पर हैं. ताजा मामला नामकुम के खेलगांव रोड स्थित गेल इंडिया सीएनजी पेट्रोल पंप के पास का है, जहां मंगलवार देर रात हथियारबंद छह अपराधियों ने पंप कर्मियों से 12 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल लूट लिये. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. कुछ दिन पहले ही शहर के पुंदाग इलाके में भी इसी तरह की वारदात सामने आयी थी.

देर रात हथियार के बल पर लूट

पीड़ित ऑपरेटर विकास कुमार सिन्हा के अनुसार, रात करीब 2:20 बजे एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार छह युवक पंप पर पहुंचे. इसके बाद चार बदमाश अंदर घुसे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे. अपराधियों ने पिस्तौल और चाकू के दम पर कर्मचारियों को डराकर 12 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया. विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी बैंक मोड़ की ओर भाग निकले.

Also Read: सरायकेला में हैवानों को सबक: नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाले 2 दोषियों को 20-20 साल की जेल

पुंदाग में भी हो चुकी है बड़ी वारदात

इससे पहले 23 मार्च को पुंदाग क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर भी हथियारबंद बदमाशों ने करीब 59,500 रुपये लूट लिये थे. दोनों घटनाओं में अपराधियों का तरीका लगभग कॉमन था. ये रात के समय पहुंचकर हथियार के बल पर कर्मचारियों को काबू में करते हैं और नकद रुपये लेकर फरार हो जाते हैं.

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बाद में डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय ने भी पहुंचकर पूछताछ की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है.

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

लगातार घटनाओं के बावजूद अधिकांश पेट्रोल और सीएनजी पंपों पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पंपों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >