भाई ने लुटवायी बहन की इज्जत, रांची की युवती से अलग-अलग जगह पर 7 लोगों ने की हैवानियत

Ranchi Crime News: पीड़िता की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, घटना 30 सितंबर को हुई. उन्होंने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा, ‘उसके रिश्ते के भाई ने उसे मर्दन मोड़ स्थित दशहरा मेले में बुलाया था, जहां 2 लोग आये और उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया.’

Ranchi Crime News| झारखंड के रांची जिले में 18 वर्षीय एक युवती से बलात्कार के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने तमाड़ थाने में मंगलवार को घटना की सूचना दी. उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके रिश्ते के भाई ने उसे जान-बूझकर फंसाया, जिसकी वजह से उसकी इज्जत तार-तार हो गयी.

30 सितंबर को हुई घटना, 7 अक्टूबर को शिकायत

तमाड़ थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, घटना 30 सितंबर को हुई. उन्होंने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा, ‘उसके रिश्ते के भाई ने उसे मर्दन मोड़ स्थित दशहरा मेले में बुलाया था, जहां 2 लोग आये और उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया.’

Ranchi Crime News: अलग-अलग जगह ले जाकर किया बलात्कार

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद वे उसे सोना टुंगरी रुगड़ी ले गये, जहां 2 अन्य लोगों ने उससे दुष्कर्म किया. वहां से वे उसे बुंडू ले गये. बुंडू में 3 अन्य लोगों ने उसके जिस्म से खिलवाड़ की. बुंडू से उसे रांची ले जाया गया और वहां एक और व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया. बाद में वे उसे तमाड़ इलाके के मर्दन मोड़ पर छोड़ गये.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

7 के खिलाफ प्राथमिकी, 4 आरोपियों की हो चुकी है पहचान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तमाड़ थाने में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अधिकारी ने बताया कि 4 आरोपियों की पहचान हो गयी है. 3 अभी अज्ञात हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच बुधवार को करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

खराब मौसम की वजह से 7 विमान लेट, जानें आज झारखंड के किन 20 जिलों में हो सकती है बारिश

चांडिल में सड़क चौड़ीकरण आज से, एक सप्ताह में बनेगा चिलगु पुल, बोले संजय सेठ

Threat to DVC: बंगाल के कानून मंत्री ने डीवीसी को दी धमकी, केंद्र सरकार पर लगाये आरोप

नवी मुंबई एयरपोर्ट का झारखंड कनेक्शन, 92 मीटर पहाड़ काटकर बना मजबूत व सुरक्षित रन-वे, पीएम आज करेंगे उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >