रांची से प्रवीण कुमार मुंडा की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तले बुधवार यानी 10 जून को बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे. इसमें रांची के अलावा लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, दुमका सहित अन्य जिलों से आंदोलनकारी शामिल हुए. आंदोलनकारी पहले मोरहाबादी मैदान में जुटे जहां से वे ढोल मांदर, नगाड़ा और झंडा के साथ मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े.
सिदो-कान्हो पार्क के पास पुलिस ने रोका
आंदोलनकारियों को सिदो कान्हो पार्क से पहले ही पुलिस ने बेरीकेडिंग कर रोक दिया. जिसके बाद वे सड़क पर ही बैठ गए और जय झारखंड की नारेबाजी करते रहे. आंदोलनकारियों के समूह में दुमका से आई गीता मुर्मू भी थी. वह अपने 10 साल के बेटे देव मरांडी को लेकर आई थी.
मान-सम्मान, पेंशन और रोजगार की मांग
प्रदर्शन और घेराव का नेतृत्व संगठन के संस्थापक और प्रधान सचिव पुष्कर महतो सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता ने किया. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, पेंशन राशि, मुआवजा, आश्रितों की नौकरी और रोजगार की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल, जंगल, जमीन को संरक्षित कर सकती है लैंडस्केप एप्रोच पॉलिसी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कामयाब
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में न हो कोई ढिलाई
