PHOTOS: रांची के कोने-कोने में जली राम ज्योति, रामोत्सव पर मंदिरों में दीये से लिखा जय श्रीराम

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान झारखंड में भी जश्न का माहौल था. मंदिरों व प्रमुख चौक-चौराहों पर स्टेज बने. डीजे बजे. मंदिरों में भंडारे हुए. भोग का वितरण हुआ. शाम को दीपोत्सव मनाया गया.

झारखंड की राजधानी रांची के कोने-कोने में रामोत्सव का आयोजन किया गया. लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर राम ज्योति जलाई. मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए. मंदिर परिसर में राम ज्योति जलाकर उससे ‘जय श्री राम’ लिखा.

सोमवार (22 जनवरी) की शाम को जब राम ज्योति जलनी शुरू हुई, को रांची में दीपावली जैसा माहौल हो गया. लोगों ने अपने घर के बाहर और छतों पर दीपक जलाए. राजधानी रांची ही नहीं, पूरे झारखंड में दीपोत्सव मना.

रविवार (21 जनवरी) की रात से ही उत्सव का माहौल था. मंदिरों में पूजा-अर्चना हो रही थी. भजन-कीर्तन हो रहे थे. रामायण और सुंदरकांड का पाठ हो रहा था. मंदिरों में सारी रात लोग जगे रहे और भगवान की आराधना की.

पूरे झारखंड को इस बात का गर्व था कि गुमला के आंजनधाम में जन्मे महाबली हनुमान के आराध्य श्रीराम सदियों के बाद अपने घर में प्रवेश करने जा रहे थे. सोमवार को सुबह 11 बजे जब अयोध्या के दिव्य और भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान का गृह प्रवेश हुआ, तो पूरे देश में जय श्रीराम का जयकारा गूंज उठा.

Also Read: झारखंड : श्री राम लला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रस्तुति देंगी गोड्डा की बहू

झारखंड भी इसमें पीछे नहीं रहा. मंदिरों के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर स्टेज बनाए गए थे. वहां डीजे बज रहे थे. भगवान राम के गीत बज रहे थे. मंदिरों में भंडारे हो रहे थे. प्रसाद का वितरण हो रहा था.

Also Read: झारखंड के मुस्लिम दर्जी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए तैयार किया हनुमान ध्वज

जय श्रीराम के जयघोष से पूरा झारखंड गुंजायमान हो रहा था. शाम में शानदार आतिशबाजी का दौर चला. जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >