रांची: रिकवरी एजेंट करते थे बदसलूकी, तनाव में ऑटो चालक ने लगाया फंदा

रांची के धुर्वा में फाइनेंस कंपनी की रिकवरी एजेंट द्वारा मानसिक दबाव और बदसलूकी से तंग आकर एक ऑटो चालक ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

Ranchi Auto Driver Suicide News: झारखंड के रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र से सोमवार की देर रात एक बजे के करीब ऑटो चालक का पेड़ में फंदे से लटका शव मिला. मृतक की पहचान मंगलवार की सुबह में सेक्टर-3 झोपड़ी निवासी सूरज नायक के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, सूरज ने एक फाइनेंस कंपनी से इएमआइ पर बैट्री वाला ऑटो लिया था. पिछले कुछ समय से किस्त भुगतान के लिए कंपनी के रिकवरी एजेंट और मैनेजर उस पर लगातार दबाव बना रहे थे. परिजनों का आरोप है कि रिकवरी कर्मी घर पर पहुंच कर गाली-गलौज और बदसलूकी करते थे. धमकी भी देते थे. जिससे सूरज गहरे मानसिक तनाव में था. 

लोगों ने सड़क जाम किया

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग धुर्वा थाना पहुंचने लगे. आक्रोशित लोगों ने दोपहर में परिजनों के साथ सेक्टर-तीन मार्केट के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सड़क जाम रही. इस मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. प्रशासन की ओर से सरकारी सहायता और निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर जाम समाप्त किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी सुमन देवी के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ऑटो चालक को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस धुर्वा थाने में दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

फाइनेंस कंपनी के कर्मी आए दिन करते थे हंगामा

मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि वाहन की मासिक किस्त 11,650 रुपये थी. एक माह की किस्त बकाया रहने पर सोमवार को फोन कर धमकी दी गई थी. पत्नी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी के कर्मी आए दिन घर पर आकर हंगामा करते थे और धमकी देते थे. उनका कहना है कि प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के भय से सूरज ने यह कदम उठाया. सूरज अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें: वृद्धा पेंशन पर बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत; CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई का निर्देश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: अगले 4 दिनों तक झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवा का येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें: हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >