पर्यूषण महापर्व के छठे दिन धर्म-संस्कार पर जोर, 16 सितंबर को रक्तदान शिविर

रांची में पर्यूषण महापर्व के दौरान धर्म और संस्कारों पर विशेष संदेश दिया गया। बच्चों को ज्ञानशाला भेजकर संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया है।

रांची. श्री साधुमार्गी जैन संघ रांची के तत्वावधान में पर्यूषण महापर्व के छठे दिन रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत समता शाखा की सामूहिक आराधना से हुई. इसमें नवकार मंत्र, चार शरण, श्री सिद्ध स्तुति, आचार्य नानेश की चिंतन मणियां, बारह भावना, श्री राम गुरु चालीसा और संघ समर्पणा गीत का सामूहिक गान किया गया.

बच्चों को धर्म और संस्कार से जोड़ने का संदेश

धर्म और संस्कार पर विशेष संदेश कार्यक्रम के दौरान स्वाध्यायी ज्योति ओस्तवाल ने अंतगढ़ सूत्र का वाचन किया. उन्होंने भगवान महावीर के संदर्भ में अर्जुन माली और सुदर्शन श्रावक के जीवन चरित्र को प्रस्तुत किया.

उन्होंने कहा कि बच्चों को ज्ञानशालाओं में भेजकर धर्म का ज्ञान अवश्य दिलाना चाहिए, क्योंकि संस्कार ही सबसे बड़ी पूंजी है.

16 सितंबर को रक्तदान शिविर

तेरापंथ युवक परिषद की ओर से दिगंबर जैन भवन में 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा.

अनुष्ठान में राजेश पिंचा, राजेश बछावत, भास्कर पिंचा, हुक्मी चंद चौरड़िया, अमर चंद बेंगाणी, उत्तम बोहरा, पुष्पा सुराना, केसर देवी पिंचा सहित काफी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >