रांची में टिकट दलाली के खिलाफ कार्रवाई, 29,275 रुपये के चार लाइव टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

रांची में रेलवे टिकटों की अवैध दलाली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. RPF और CIB की टीम ने एक युवक को 29,275 रुपये के चार लाइव टिकटों के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में युवक ने खुलासा किया कि वह अतिरिक्त शुल्क लेकर टिकट बेचता था.

रांची. रेलवे टिकटों की अवैध दलाली के खिलाफ आरपीएफ और सीआइबी रांची की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रवीण कुमार वर्मा (25) को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई रांची रेलवे बुकिंग काउंटर पर छापेमारी सह तलाशी अभियान के दौरान की गयी. टीम ने उसे पीआरएस काउंटर संख्या-5 से तत्काल टिकट खरीदने के बाद हिरासत में लिया.

29,275 रुपये के चार लाइव टिकट बरामद

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के रामूसरन, मांद्रो निवासी प्रवीण कुमार वर्मा के पास तलाशी के दौरान चार लाइव पीआरएस रेलवे टिकट मिले. इन टिकटों की कुल कीमत 29,275 रुपये बतायी गयी है. इसके अलावा एक मोबाइल फोन, तीन भरे हुए और चार खाली टिकट आरक्षण मांग-पत्र भी बरामद किये गये.

अतिरिक्त शुल्क लेकर टिकट देने का आरोप

आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ में प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि वह ग्राहकों के लिए रेलवे टिकट की व्यवस्था कर उन्हें अतिरिक्त शुल्क लेकर उपलब्ध कराता था. इससे वह व्यक्तिगत आर्थिक लाभ कमाता था.

टीम ने बरामद टिकटों और अन्य सामग्रियों को जब्त कर लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट रांची में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार झा

राजेश कुमार झा प्रभात खबर, रांची में वरीय संवाददाता हैं. वह सीबीएसइ, आइसीएसइ, रेलवे, एचइसी, एयरपोर्ट, मेकन, पासपोर्ट, डीओ, डीएसई कार्यालय से 21 वर्ष से अधिक समय से खबरों का संकलन करने का अनुभव रखते हैं. विधानसभा सत्र के दौरान और हाइ प्रोफाइल इंटरव्यू, लोकसभा व विधानसभा चुनाव और खोजी पत्रकारिता में इन्हें महारत हासिल है. राजेश कुमार झा झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग दो दशकों (21 वर्ष) के अपने सफर में उन्होंने दैनिक जागरण में भी सात साल काम किया है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है. झारखंड राज्य गठन के बाद राजेश कुमार झा ने राजधानी के प्रमुख संस्था एचइसी, रेलवे से जुड़ी कई खबरें ब्रेक की हैं. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर विकास और उत्थान के सफर में राजेश कुमार झा एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >