रोहिणी खदान में हैवी ब्लास्टिंग का विरोध

रोहिणी परियोजना खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग का ग्रामीणों ने विरोध किया है.

खलारी. रोहिणी परियोजना खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग का ग्रामीणों ने विरोध किया है. खदान से सटे ढुब गांव के ग्रामीणों का कहना है कि घर के एकदम नजदीक में खदान पहुंच गयी है और प्रतिदिन हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हैवी ब्लास्टिंग से होनेवाली क्षति की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कभी-कभी खदान में ब्लास्टिंग के कारण पत्थर भी उड़ कर घरों तक पहुच जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है. जबकि प्रबंधन को बैठक में हैवी ब्लास्टिंग पर कंट्रोल करने का आग्रह किया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं है. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन जल्द से जल्द पुनर्वास के लिए तेज गति से कार्य करे, अन्यथा हैवी ब्लास्टिंग से कोई क्षति होगी तो खदान को बंद करा दिया जायेगा. जिसकी जिम्मेवारी सीसीएल प्रबंधन की होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >