झारखंड के मध्य विद्यालयों में 3218 पद प्रधानाध्यापक के सृजित, लेकिन केवल 55 ही हैं स्थायी

जिलों में शिक्षकों को ग्रेड चार से ग्रेड सात में प्रोन्नति की प्रक्रिया लंबित है. राज्य में मात्र चार जिलों में शिक्षकों को ग्रेड चार में प्रथम चरण की प्रोन्नति देेने की प्रक्रिया पूरी की गयी है.

रांची: राज्य के मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 3218 पद सृजित हैं. इनमें से मात्र 55 विद्यालय में ही स्थायी प्रधानाध्यापक हैं. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा है कि एक ओर विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा है कि राज्य के 16 जिलों में एक भी विद्यालय में प्रधानाध्यापक नहीं है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के बाद भी जिला स्तर पर शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है.

जिलों में शिक्षकों को ग्रेड चार से ग्रेड सात में प्रोन्नति की प्रक्रिया लंबित है. राज्य में मात्र चार जिलों में शिक्षकों को ग्रेड चार में प्रथम चरण की प्रोन्नति देेने की प्रक्रिया पूरी की गयी है. प्रोन्नति नियमावली में स्पष्ट उल्लेख है कि प्रत्येक वर्ष दिसंबर में वरीयता का निर्धारण कर लिस्ट जारी किया जाना है. अप्रैल तक प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने का प्रावधान है. इसके बाद भी शिक्षकों को समय पर प्रोन्नति नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >