प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

ईडी ने जांच में प्रेम प्रकाश की भी संलिप्तता पायी थी. इस मामले में प्रेम प्रकाश, व्यवसायी अमित कुमार अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो चुका है.

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉउंड्रिंग मामले में आरोपी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने प्रार्थी और ईडी का पक्ष सुना. मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अदालत से जमानत देने का आग्रह किया गया. वहीं ईडी ने जमानत का विरोध किया.

ज्ञात हो कि प्रार्थी प्रेम प्रकाश ने जमानत याचिका दायर की है. चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले (इसीआइआर-5/2023 दर्ज) में इडी ने प्रेम प्रकाश को आरोपी बनाया है. ईडी ने जांच में प्रेम प्रकाश की भी संलिप्तता पायी थी. इस मामले में प्रेम प्रकाश, व्यवसायी अमित कुमार अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो चुका है.

ताराचंद व हरीश यादव की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी ताराचंद और हरीश यादव की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रार्थी व इडी का पक्ष सुना. दोनों याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया. प्रार्थियों ने अदालत से जमानत देने का आग्रह किया, जबकि इडी ने जमानत का विरोध किया. उल्लेखनीय है कि हवाला कारोबारी ताराचंद व सीए नीरज मित्तल के सहयोगी हरीश यादव ने जमानत याचिका दायर की है. उनके खिलाफ इडी ने अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर की है. आरोपी ताराचंद व हरीश यादव को इडी ने 23 जून 2023 को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद ताराचंद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी थी. आरोप है कि इन्होंने आरइओ के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कालेधन के निवेश में सहायता की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >