Ranchi News : प्रकाश पर्व को लेकर निकली प्रभात फेरी

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड की ओर से श्री गुरु नानक देव महाराज के पावन 556वें प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न गुरुद्वारा साहिब से सुबह के समय दूसरे दिन प्रभात फेरियां निकाली गयी.

रांची. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड की ओर से श्री गुरु नानक देव महाराज के पावन 556वें प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न गुरुद्वारा साहिब से सुबह के समय दूसरे दिन प्रभात फेरियां निकाली गयी. प्रभात फेरी सुबह साढ़े चार बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर पीपी कंपाउंड, सरदार कृपाल सिंह के गृह से होते हुए तारा अपार्टमेंट से हरी निवास से गुरुद्वारा साहिब मेन रोड रांची में समाप्त की गयी. गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड वाली प्रभात फेरी सुबह पांच बजे सरदार केसर सिंह राजपाल सतनाम सिंह राजपाल के होटल से शुरू होकर पीपी कंपाउंड से पीपी कंपाउंड गुरुनानक पूरा प्रभात फेरी के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब मेन रोड में समाप्त हुई. गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी विक्रम सिंह की ओर से बंदी छोड़ दिवस की अरदास कर दीवान की समाप्ति की गयी. महासचिव गगनदीप सिंह सेठी की ओर से समूह संगत को गुरुपूर्व के संदर्भ में निकाली जा रही प्रभात फेरियों में परिवार समेत शामिल होने के लिए अपील की गयी. इस समय पर गगनदीप सिंह, कृपाल सिंह, हरजीत सिंह, तविंदर सिंह, केसर सिंह, प्रीतम सिंह, हरपाल सिंह, हरमीत सिंह, राजदीप सिंह, रंजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, समीर सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PUJA KUMARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >