प्रदीप बने झाकोमयू के अध्यक्ष और बिनोद सचिव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक डकरा कार्यालय में हुई.

डकरा. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक डकरा कार्यालय में सोमवार को संयोजक मंडली के सदस्य रंथू उरांव एवं बालमुकुंद पांडेय की मौजूदगी में हुई. बैठक में नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर चर्चा की गयी और निर्णय लिया गया कि जब तक कोयला मजदूर अपनी ताकत का एहसास भारत सरकार को नहीं करायेंगे, तब तक मजदूर विरोधी निर्णय लेना सरकार बंद नहीं करेगी. बाद में डकरा परियोजना कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में अध्यक्ष प्रदीप राम, सचिव बिनोद गंझू को चुना गया. दोनों पदाधिकारियों को कमेटी का विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गयी है. बैठक में नारायण गंझू, प्रदीप कुमार गंझू, प्रदीप कुमार, रामदयाल उरांव, पवन मुंडा,बंजरंग आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >