Holiday Calendar : कितने दिन की मिलेगी दीपावली-छठ की छुट्टी? देखें लिस्ट

Holiday Calendar : रांची विवि में वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर तैयार हो चुका है. इसे मंजूरी के लिए लोकभवन भेजा गया है. 20 दिनों की गर्मी छुट्टी, दीपावली-छठ आदि के लिए 14 दिन और विंटर वेकेशन आठ दिनों का होगा.

Holiday Calendar : रांची विवि प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश कैलेंडर स्वीकृति के लिए लोकभवन भेज दिया है. लोकभवन से स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जायेगा. इसके तहत पीजी व कॉलेजों में 85 और कार्यालयों में 66 दिनों का अवकाश रहेगा. पीजी व कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश 20 दिनों का होगा. हालांकि 31 मई और 21 जून रविवार को है, इसलिए ग्रीष्मावकाश 22 दिनों का हो जायेगा. जबकि दीपावली, छठ, बिरसा जयंती, स्थापना दिवस आदि के लिए 14 और क्रिसमस व विंटर वेकेशन आठ दिनों का रखा गया है.

महाशिवरात्रि, कलश स्थापना, विश्व आदिवासी दिवस रविवार को रहने के लिए सूची में शामिल नहीं है. वहीं टुसू पर्व (15 जनवरी) और संताल हूल दिवस (30 जून) को प्रतिबंधित अवकाश की श्रेणी में रखा गया है. चांद देखने की स्थिति पर मुस्लिम पर्व की तिथि में अंतर हो सकता है. कैलेंडर के मुताबिक रविवार की वजह से हजरत अली जयंती, सोहराई, गणतंत्र दिवस, सरहुल, इस्टर मंडे, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस, सावन का अंतिम सोमवार, मुडमा मेला की छुट्टी दो-दो दिनों की हो जायेगी.

यह भी पढ़ें : School Holiday : झारखंड के स्कूलों में अगले साल 60 दिन छुट्टी

विवि अवकाश तालिका-2026

अवकाश–तिथि–दिन

नववर्ष–एक जनवरी–01

हजरत अली जयंती–03 जनवरी–01

गुरु गोविंद सिंह जयंती–छह जनवरी–01

सोहराई/मकरसंक्रांति–12-14 जनवरी–03

बसंत पंचमी, नेताजी जयंती–23 जनवरी–01

गणतंत्र दिवस–26 जनवरी–01

शब-ए-बरात–चार फरववी–01

संत रविदास जयंती–12 फरवरी–01

होली–तीन-पांच मार्च–03

अंतिम शुक्रवार/सरहुल/ईद उल फितर–20-21 मार्च–02

रामनवमी–26 मार्च–01

महावीर जयंती–31 मार्च–01

गुड फ्राइडे–03अप्रैल–01

ईस्टर मंडे– 06 अप्रैल–01

आंबेडकर जयंती–14 अप्रैल–01

बुद्ध पूर्णिमा–एक मई–01

बकरीद–28 मई–01

ग्रीष्मावकाश–एक-20 जून–20

मुहर्रम–26 जून–01

रथ यात्रा–16जुलाई–01

चेहल्लुम–चार अगस्त–01

स्वतंत्रता दिवस–15 अगस्त–01

सावन की अंतिम सोमवारी –24 अगस्त–01

ईद-मिलाद उन नबी–26 अगस्त–01

रक्षाबंधन–28 अगस्त–01

जन्माष्टमी–चार सितंबर–01

गणेश चतुदर्शी–14 सितंबर–01

विश्वकर्मा पूजा–17 सितंबर–01

करमा पूजा–22-23 सितंबर–02

गांधी जयंती–02 अक्तूबर–01

दुर्गा पूजा–16-21 अक्तूबर–06

मुड़मा जतरा मेला–28 अक्तूबर–01

दीपावली/गोवर्धन/भाईदूज/चित्रगुप्त पूजा/छठ/बिरसा जयंती/राज्य स्थापना दिवस–05-18 नवंबर–14

गुरुनानक जयंती–24 नवंबर–01

क्रिसमस व विंटर वेकेशन–24-31 दिसंबर–08

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >