Video : रांची के एक अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Video : झारखंड की राजधानी रांची के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई. इसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Video : झारखंड की राजधानी रांची के पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई. आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपरी फ्लोर पर लगी, जिससे धुआं फैल गया और पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है. देखें वीडियो.

अचानक आग लगने से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वहां रहने वाले लोग जान बचाने के लिए तेजी से नीचे की ओर भागते नजर आए. राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग की वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ी, हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया.

आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया

राज्य अग्निशमन सेवा के प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि आग अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी थी. सुबह करीब 7.30 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना मिली. तिवारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका है कि रसोई गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >