Ranchi Electricity Outage: रांची में बिजली लाइन के रखरखाव और नंगे तारों को बदलकर कवर वायर लगाने के काम के कारण बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. आरएमसीएच सब-स्टेशन के करमटोली फीडर से जुड़े रामेश्वरम कॉलोनी, बीएन एनसीसी कैंपस, करमटोली और रामेश्वरम कॉलोनी-2 में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.
इन इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली रहेगी बाधित
मोरहाबादी फीडर से जुड़े दुर्गा पहाड़ और भरमटोली इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. रानीबागान फीडर के स्वामी सहजानंद नगर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. सिदरौल सब-स्टेशन के प्लांडू फीडर से जुड़े बारू टोला, पुराना रामपुर, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ठाकुर टोली और रामपुर चौक के बाद तीन नंबर ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
ये भी पढ़ें...
रांची में अब नेवरी रिंग रोड चौक कहलाएगा ‘शिबू सोरेन चौक’, 14 फीट की प्रतिमा लगाने का ऐलान
रांची नगर निगम को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, अपर बाजार के छह कारोबारियों को अंतरिम राहत
