पीएम श्री आजाद उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से मोहा मन

रांची के पीएम श्री आजाद उच्च विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पुरस्कार पाए.

रांची : पीएम श्री आजाद उच्च विद्यालय, कर्बला चौक में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. कुर्बान अली ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मन मोहा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और देशभक्ति गीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के दौरान नियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों तथा रेल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया. समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे. उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके कार्यक्रमों की सराहना की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक रूबी सिंह, सीतामणी टोप्पो, श्वेता साहू, मो. अनवर अंसारी, अतिकूर रहमान, नुजहत प्रवीण, राकेश रौशन और अफराज अहसन उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >