प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 11 एसपी रैंक के अधिकारी समेत दो हजार अतिरिक्त फोर्स

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है. उनकी सुरक्षा में 11 एसपी रैंक के अधिकारी के अलावा 30 अतिरिक्त डीएसपी तैनात किये गये हैं.

रांची : रविवार 10 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के रांची में होनेवाले रोड शो को लेकर पुलिस मुख्यालय और रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को रांची पुलिस को चार हजार अतिरिक्त फोर्स प्रदान कर दिया है. इसके अलावा 11 एसपी रैंक के अधिकारी के अलावा 30 अतिरिक्त डीएसपी भी प्रदान किये हैं. वहीं गुमला में कार्यक्रम के लिए दो हजार अतिरिक्त फोर्स के अलावा 29 डीएसपी और चार आइपीएस तैनात किये गये हैं. जबकि बोकारो में भी दो हजार फोर्स के अलावा 16 डीएसपी और अतिरिक्त आइपीएस अधिकारी प्रदान किये गये हैं.

सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय के स्तर से

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय के स्तर से की जायेगी. इसके अलावा संबंधित रेंज डीआइजी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ मॉनिटरिंग भी करेंगे. न्यू मार्केट चौक के बाद प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेगा. इस मार्ग में भाजपा कार्यालय है. इसके अलावा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर इस मार्ग में भी भीड़ उमड़ सकती है. इसलिए इस मार्ग पर भी अगर प्रधानमंत्री का काफिला लोगोें के अभिवादन के लिए रुके, तो इस स्थिति से निबटने के लिए भी पुलिस ने इस मार्ग में सुरक्षा की तैयारी शुरू की है.

एसपीजी के अधिकारी भी कर रहे हैं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आकलन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट चौक तक हाइराइज बिल्डिंग में सुरक्षा का निरीक्षण किया गया है. यहां भी पुलिस बल तैनात किया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारी भी संबंधित इलाके में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आकलन कर रहे हैं. सुरक्षा प्रोटोकॉल के मद्देनजर सभी जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: झारखंड के पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, महिला को दी है धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >