अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 3 स्टेशनों का उद्घाटन, मिलेंगी इतनी सुविधाएं

PM Modi Railway Gift To Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित 3 स्टेशनों की सौगात दी है. प्रधानमंत्री ने गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर रेलवे स्टेशनों का ऑनलाइन उद्घाटन किया. गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब 6.65 करोड़ रुपए खर्च किये गये हैं. साहेबगंज जिले के राजमहल स्टेशन और देवघर जिले के शंकरपुर स्टेशन का करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया गया है.

PM Modi Railway Gift To Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 22 मई 2025 को झारखंड को अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित 3 रेलवे स्टेशनों की सौगात दी है. प्रधानमंत्री ने 3 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों (गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर) का ऑनलाइन उद्घाटन किया. गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर देश भर के उन 103 अमृत भारत स्टेशन में शामिल हैं, जिनका मोदी ने डिजिटल माध्यम से उद्धाटन किया.

खूंटी के गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ये ये लोग रहे मौजूद

खूंटी जिले के गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में झारखंड के भूमि एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तोरपा से विधायक सुदीप गुड़िया सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.

6.65 करोड़ से पुनर्विकसित हुआ है खूंटी का ये स्टेशन

रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची डिवीजन के अंतर्गत हटिया-राउरकेला खंड पर स्थित गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब 6.65 करोड़ रुपए खर्च किये गये हैं. स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की नींव 26 फरवरी, 2024 को रखी गयी थी. रेलवे ने बताया है कि इस स्टेशन में पहले केवल बुनियादी सुविधाएं थीं. अब यह एक आधुनिक, सभी सुविधाओं से सुसज्जित और पर्यावरण अनुकूल स्टेशन में बदल गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर अब हैं ये सुविधाएं

  • एक नयी इमारत
  • विशाल प्रतीक्षा क्षेत्र
  • कम्प्यूटरीकृत टिकट काउंटर
  • ऊंचे प्लेटफॉर्म
  • विस्तारित प्लेटफॉर्म शेड
  • एक आधुनिक फुटओवर-ब्रिज
  • लिफ्ट
  • रैंप
  • एलईडी लाइट
  • विशेष रूप से डिजाइन किये गये रैंप
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पर्श पथ
  • स्वच्छ पेयजल सुविधाएं
  • विकसित पार्किंग क्षेत्र
  • चौड़ी सड़कें
  • स्टेशन परिसर को स्थानीय कला और सांस्कृतिक कृतियों से सजाया गया है

अमृत भारत योजना के तहत झारखंड में विकसित हो रहे 57 स्टेशन

साहेबगंज जिले के राजमहल स्टेशन और देवघर जिले के शंकरपुर स्टेशन का करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया गया है. ईसीआर ने कहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस समग्र उन्नयन कार्य का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाले सांस्कृतिक स्पर्श के साथ आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराकर यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है.. अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 57 स्टेशन विकसित किये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 22 मई 2025 को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा

Weather Alert: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 मई तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

प्रभात संवाद में बोले डॉ प्रशांत भल्ला- छात्र अपना लक्ष्य बड़ा रखें, शॉर्टकट नहीं तलाशें, सफलता अवश्य मिलेगी

झारखंड के लिए खुशखबरी : जल्द आयेगा मानसून, खेती को मिलेगा बूस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >