झारखंड के सपनों को साकार करेंगे, 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले पीएम मोदी

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड, बिहार, ओडिशा और बंगाल को 6 वंदे भारत की सौगात देने के बाद कहा कि वह झारखंड के सपनों को साकार करेंगे.

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए रेल कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम झारखंड के सपनों को साकार करेंगे.

रांची एयरपोर्ट से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत को 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी. आज 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिखाई हरी झंडी और टाटानगर स्टेशन से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन.

बदल गई है देश की प्राथमिकताएं – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने का कि अब देश की प्राथमिकताएं बदल गईं हैं. पूर्वी भारत के लिए रेल परियोजनाएं शुरू की जा रहीं हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लोग सशक्त होंगे. उन्होंने कहा कि वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों के चलने से क्षेत्र का विकास होगा.

वंदे भारत से देवघर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में सैलानी उत्तर प्रदेश के काशी आते हैं. वाराणसी और देवघर के वंदे भारत ट्रेन से जुड़ जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने आएंगे. इससे झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. जमशेदपुर पहले से औद्योगिक शहर है. वहां औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

झारखंड के 50 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. झारखंड के 50 स्टेशनों के कायाकल्प की योजना पर काम चल रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री आ‍वास योजना के झारखंड के हजारों लाभुकों को बधाई और शुभकामनाएं दी. कहा कि लोगों के पास अपना पक्का मकान हो गया है, जिसमें पानी से लेकर गैस तक की सुविधा है.

आत्मसम्मान से भर देता है अपना पक्का मकान

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास जब अपना पक्का मकान हो जाता है, तो उसका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ जाता है. जब भी कोई मुश्किल घड़ी आती है, तो उसे इस बात का विश्वास रहता है कि और कुछ हो न हो, अपना घर तो है.

आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए बन रही हैं योजनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद देश की प्राथमिकताओं में बदलाव आया है. आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए हमारी सरकार ने योजनाएं बनाई. आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं बनने लगीं.

सड़क मार्ग से जमशेदपुर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए ही शुरू की गई. हम झारखंड के सपनों को साकार करने के लिए काम करेंगे. हम झारखंड के सपनों को साकार करेंगे. पीएम ने कहा कि उन्हें जमशेदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन प्रकृति ने उनका साथ नहीं दिया. इसलिए यहीं से योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया. हालांकि, बाद में प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जमशेदपुर रवाना हो गए.

Also Read

PM Modi Jharkhand Visit: खराब मौसम और तेज हवाओं ने पीएम मोदी को रांची में रोका, जमशेदपुर की जनसभा पर सस्पेंस

जमशेदपुर में वर्षों से जमे कूड़े और नालियों की हुई सफाई, स्टेशन के रीडेवलपमेंट को मिली गति

प्रधानमंत्री की झारखंड यात्रा से पहले जारी हुआ रेड अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश

PM Modi Jharkhand Visit Live : प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को किया ऑनलाइन संबोधित

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >