झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के प्लेसमेंट ड्राइव में 300 प्रशिक्षुओं ने दिया इंटरव्यू

Placement Drive of Jharkhand Skill Development Mission Society: ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के तहत झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) ने एसजीआरएस एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड रांची में ऑटोमोबाइल कंपनी जेबीएम ऑटो लिमिटेड के सहयोग से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया. इसमें 300 से अधिक प्रशिक्षुओं ने इंटरव्यू दिया. कई लोगों का चयन भी हुआ. जेएसडीएमएस ने कहा कि इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है.

Placement Drive: झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) की योजना ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र एसजीआरएस एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड रांची में ऑटोमोबाइल कंपनी जेबीएम ऑटो लिमिटेड के सहयोग से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इससे युवा व्यावसायिक रूप से सशक्त बनेंगे.

300 से अधिक प्रशिक्षुओं के इंटरव्यू में कई का हुआ चयन

मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में एसजीआरएस, वेंचर स्किल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एक्सेल डेटा सर्विसेज, ट्राई, शक्ति इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड और आईडी टेक से 300 से अधिक प्रशिक्षुओं ने जेबीएम ऑटो लिमिटेड के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया. इनमें से कई उम्मीदवारों का चयन हुआ और उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा.

युवाओं को मिली प्लेसमेंट प्रक्रिया और उद्योगों की आवश्यकताओं की जानकारी

इस अवसर पर जेबीएम ऑटो लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख योगेश मौर्या ने युवाओं को प्लेसमेंट प्रक्रिया और उद्योगों की आवश्यकताओं, कंपनी की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों, वेतन ढांचे एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उद्योग और प्रशिक्षण के बीच सेतु का काम कर रहा प्लेसमेंट ड्राइव – विनय कुमार

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के प्लेसमेंट, उद्योग लिंकेज एवं कन्वर्जेंस प्रबंधक विनय कुमार ने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव उद्योग और प्रशिक्षण के बीच सेतु का काम कर रहा है. युवाओं का उत्साह और भागीदारी बताता है कि झारखंड के युवा रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जेबीएम ऑटो लिमिटेड जैसी कंपनियों के साथ प्लेसमेंट अभियान हमारे लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सशक्त कदम है.

प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका

आयोजन में रांची जिला संयुक्त राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम के परियोजना सहायक अमित कुमार विजय, कृष्णकांत गुप्ता और ऋषिकेश आर्यन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. चंद्रशेखर सिंह ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी से राज्य से बाहर कार्य करने वाले प्रशिक्षुओं के लिए प्रवासन सहायता केंद्र और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर के माध्यम से युवाओं को सुरक्षित वातावरण, रोजगार अधिकार, आवास सहायता और सतत संपर्क सुविधा उपलब्ध करायी जाती है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड आ रहे हैं अमित शाह, 10 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले रांची में सुरक्षा कड़ी

Jharkhand Weather: अब धीरे-धीरे चढ़ेगा झारखंड का तापमान, इन 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब बोर नहीं होंगे मरीज और उनके परिजन, मुफ्त में होगा इंटरटेनमेंट

Bharat Bandh: श्रमिक संगठनों की हड़ताल से झारखंड में कोयला, बैंकिंग, डाक क्षेत्रों में काम ठप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >