पिस्कामोड़ गैंगवार मामले में छठे आरोपी को पुलिस ने अस्पताल से किया अरेस्ट, हाथ में लगी थी गोली

Ranchi: 17 जनवरी को पिस्का मोड़ में हुए गैंगवार में पुलिस ने एक अस्पताल में छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसके हाथ में गोली लगी है और अस्पताल में इलाज करा रहा था.

Ranchi: पिस्कामोड़ के पास तेल मिल गली के पास हुई गोलीबारी के मामले में पंडरा पुलिस ने एक और आरोपी रवि यादव को शुक्रवार को ऑर्किड अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया. अपने ही लोगों द्वारा चलायी गयी गोली से वह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था. रवि शाहदेव नगर निवासी गिरोह के सरगना संजय पांडेय गुट का सदस्य है. मामले में रांची पुलिस 18 जनवरी को संजय पांडेय और उसके गिरोह के पांच गुर्गे और अब एक और आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है. उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद हुए थे.

17 जनवरी की रात हुई थी गोलीबारी

तेल मिल गली के पास पिछले 17 जनवरी की रात करीब नौ बजे दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी. गोलीबारी जमीन बिक्री के पैसे को लेकर हुई बैठक में विवाद के बाद हुई थी. इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुये थे. इनमें एक पक्ष के आकाश सिंह व विकास सिंह व दूसरे गुट के रवि यादव घायल हुआ था. पुलिस के अनुसार रिंग रोड के सुकुरहुट्टू मनातू स्थित करीब तीन एकड़ जमीन में से 36 डिसमिल जमीन के 55 लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. उसी विवाद में दोनों गुट आपस में बातचीत करना चाह रहे थे. इसी दौरान बहस के बाद फायरिंग की घटना घटी थी.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa Naxal Encounter: दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 4.49 करोड़ के 13 इनामी सहित 17 नक्सली ढेर

ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं, पॉज मोड में, नौसेना प्रमुख डीके त्रिपाठी ने रांची में भरी हुंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >