रांची में अनियंत्रित टैंकर रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे खेत में गिरा, मची पेट्रोल की लूट

Patrol Loot in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त पेट्रोल की लूट मच गयी, जब रिलायंस कंपनी का पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पुल से खेत में गिर गया. जैसे ही लोगों को इसका पता चला कि टैंकर से पेट्रोल रिस रहा है, लोग गैलन, बाल्टी, डिब्बा लेकर भागे-भागे आये और पेट्रोल भरने लगे. इस बीच पुलिस को भी घटना की सूचना मिल गयी. पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया.

Patrol Loot in Ranchi| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर विकास रिंग रोड के करकट्टा में एक पेट्रोल टैंकर (एमएच46बीएफ2348) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे खेत में पलट गया. किसी तरह चालक केबिन से सुरक्षित निकला. दुर्घटना की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे यात्री और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. देखते ही देखते वहां पेट्रोल की लूट मच गयी.

डिब्बा, बाल्टी, गैलन, जार लेकर पेट्रोल लूटने पहुंचे लोग

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने देखा कि टैंकर से पेट्रोल गिर रहा है. इसके बाद सभी डिब्बा, बोतल लेकर आये और उसमें पेट्रोल भरने लगे. सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. फिर क्या था, देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण डिब्बा, बाल्टी, गैलन, जार व अन्य सामान लेकर पेट्रोल लूटने पहुंच गये. पेट्रोल भरने की होड़ मच गयी.

खेत में पलटा रिलायंस का पेट्रोल टैंकर. पास में पड़ा पेट्रोल से भरा गैलन. फोटो : प्रभात खबर

Patrol Loot in Ranchi: हल्दिया से रामगढ़ जा रहा था टैंकर

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया. संभावित दुर्घटना को देखते हुए सभी ग्रामीणों को टैंकर से दूर किया. देर शाम तक टैंकर से पेट्रोल गिरता रहा. टैंकर के चालक सुधीर कुमार (गया (बिहार) निवासी) ने बताया कि बंगाल के हल्दिया से टैंकर में रिलायंस का 24 हजार लीटर पेट्रोल लेकर रामगढ़ जा रहा था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक जानवर को बचाते समय अनियंत्रित हुआ टैंकर

टैंकर की स्पीड 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे थी. रिंग रोड पर अचानक जानवर आ गया, जिसे बचाने के दौरान टैंकर अनियंत्रित हो गया. फिर रेलिंग से टकराने के बाद पुल से नीचे खेत में पलट गया. उसे लगा की अब नहीं बचेगा, लेकिन किसी तरह केबिन से निकलकर बाहर आया और कंपनी को घटना की जानकारी दी.

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया टैंकर का केबिन. फोटो : प्रभात खबर

10 घंटे बाद 4 हाइड्रा की मदद से टैंकर को हटाया गया

सुबह 8 बजे टैंकर पलटने के 10 घंटे बाद शाम 6 बजे काफी मशक्कत के बाद 4 हाइड्रा की मदद से टैंकर को बाहर निकाला गया. पुलिस और अग्निशमन की टीम सुबह से ही घटनास्थल पर तैनात रही. अन्य वाहनों को सड़क के दूसरी ओर से भेजा गया. थाना प्रभारी ने बताया कि गीली खेत और नाली के समीप टैंकर के पलटने की वजह से बड़ा हादसा टल गया. सड़क पर दुर्घटना होती, तो भयावह आग लग सकती थी.

इसे भी पढ़ें

रिटायर हुईं अलका तिवारी, अविनाश कुमार बने झारखंड के नये मुख्य सचिव, पदभार संभाला

झारखंड के भद्रकाली मंदिर में अष्टमी को चमके तलवार और खड्ग, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी बलि

साइबर क्राइम के गढ़ में मकान बेचने के नाम पर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से धोखाधड़ी, 6 गिरफ्तार

सारंडा सैंक्चुअरी बनेगा या नहीं, ग्रामीणों की राय जानने पहुंचा झारखंड के मंत्रियों का समूह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >