Covid19 in Jharkhand: हजारीबाग के बाद अब रांची के RIMS से कोरोना पॉजिटिव मरीज हुआ फरार

Jharkhand News, Ranchi News, RIMS, Coronavirus in Jharkhand: रांची : हजारीबाग में कई बार स्वास्थ्यकर्मियों की नाक में दम करने वाले चोर की तरह रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया है. अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है. उसकी तलाश तेज कर दी गयी है.

रांची : हजारीबाग में कई बार स्वास्थ्यकर्मियों की नाक में दम करने वाले चोर की तरह रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया है. अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है. उसकी तलाश तेज कर दी गयी है.

बताया गया है कि रिम्स के सर्जरी विभाग में उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उसके सैंपल लिये गये थे. जैसे ही उसे मालूम हुआ कि उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, स्वास्थ्यकर्मियों को चकमा देकर वह अस्पताल से फरार हो गया. जब अस्पताल के कर्मचारियों को उसके लापता होने की सूचना मिली, तो हड़कंप मच गया.

अस्पताल और स्वास्थ्यकर्मी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गयी है. पुलिस लापता मरीज की तलाश में जुट गयी है. उन सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है, जहां वह भागकर जा सकता है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand Live : रिम्स के सर्जरी विभाग में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीज भागा

ज्ञात हो कि राजधानी रांची में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. 21 जुलाई को राज्य में सबसे ज्यादा 106 लोग यहां संक्रमित पाये गये. इसके साथ ही रांची जिला में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 635 हो गयी है. अब तक रांची में 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

दूसरी तरफ, राज्य के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में संक्रमण के बाद यहां सीमित सैंपल जांच हाे रही है. मंगलवार को यहां मात्र 458 सैंपल की जांच हुई. इसमें 423 निगेटिव और 35 केस पॉजिटिव मिले. जो भी पॉजिटिव केस सामने आये, सभी रांची के थे.

यही वजह है कि इस मरीज के भाग जाने की वजह से अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं. ज्ञात हो कि कोरोना वायरस का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के जरिये दूसरे लोगों में फैलता है. इसलिए संक्रमित लोगों को आइसोलेशन में रखा जाता है, ताकि कोई दूसरा उनके संपर्क में आकर बीमार न पड़ जाये.

Also Read: झारखंड में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित, आम लोगों का क्या होगा, हेमंत सोरेन को धमकी मिलने पर बोले रघुवर दास

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >