बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा के बाद अब सीपीएम को झटका, प्रतीक उर रहमान ने तृणमूल का झंडा थामा

Pratik Ur Rehman Joins TMC: तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भाजपा के बाद अब माकपा को भी तगड़ा झटका दिया है. डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके माकपा के युवा नेता प्रतीक उर रहमान को अभिषेक ने ही पार्टी का झंडा थमाया.

Pratik Ur Rehman Joins TMC: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) को झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में सीपीएम के नेता प्रतीक उर रहमान ने टीएमसी का दामन थाम लिया है. शनिवार को पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी गयी.

डायमंड हार्बर सीट से प्रतीक ने लड़ा था लोकसभा चुनाव

तृणमूल कांग्रेस के X हैंडल @AITCofficial पर बताया गया है कि प्रतीक उर रहमान छात्र राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं. वे सीपीएम की पश्चिम बंगाल राज्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने डायमंड हार्बर सीट से चुनाव भी लड़ा था. अब उनका टीएमसी में शामिल होना राज्य की सियासत में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Pratik Ur Rehman Joins TMC: तृणमूल को विश्वास- विकास यात्रा को मजबूत करेंगे प्रतीक

टीएमसी ने बयान जारी कर कहा है कि प्रतीक का तृणमूल परिवार में स्वागत है. बंगाल की सत्ताधारी पार्टी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में प्रतीक बंगाल के विकास की यात्रा को मजबूत करने में सार्थक भूमिका निभायेंगे. इस दलबदल पर सीपीएम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ें

प्रतीक के सवाल पर भड़के सलीम, कहा- पार्टी ही करेगी फैसला

बंगाल में माकपा को तगड़ा झटका, प्रतीक उर रहमान ने छोड़ी पार्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >