सिर्फ 10 मिनट में तैयार मसाला फ्रेंच टोस्ट, बिजी मॉर्निंग के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन

Masala French Toast: मसाला फ्रेंच टोस्ट एक झटपट बनने वाला टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है, जो सुबह की भागदौड़ में भी आसानी से तैयार हो जाता है. ब्रेड, सब्जियों और हल्के मसालों से बना यह इंडियन स्टाइल नमकीन टोस्ट बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आता है. सिर्फ 10 से 12 मिनट में बनने वाली यह रेसिपी दिन की एनर्जेटिक शुरुआत के लिए परफेक्ट है.

Masala French Toast: आपका सुबह का नाश्ता ही पूरे दिन की एनर्जी को तय करता है. जब आप नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी चीजें खाते हैं, तो आपके दिन की शुरुआत काफी ज्यादा बेहतर और शानदार हो जाती है. मसाला फ्रेंच टोस्ट भी एक बिलकुल ही ऐसी ही रेसिपी है जिसे आप मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस डिश को जब आप घर पर बनाते हैं तो यह सिर्फ बड़ों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. यह ट्रेडिशनल स्वीट फ्रेंच टोस्ट का ही नमकीन इंडियन वर्जन है, जिसमें आप तरह-तरह की सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल करते हैं. इस डिश को तैयार करने में सिर्फ 10 से 12 मिनट लगता है, जिस वजह से भी यह आपके लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन बन जाता है.

मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 अंडे या फिर 4 चम्मच बेसन
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 हरी मिर्च, ऑप्शनल
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 से 3 चम्मच दूध
  • सेंकने के लिए तेल या बटर

यह भी पढ़ें: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं न्यूट्रिशियस और टेस्टी मिक्स वेज सूप, डायबिटीज फ्रेंडली स्नैक जो हर किसी को आए पसंद

मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी

  • मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अंडे तोड़कर अच्छी तरह फेंट लें. अगर आप वेज फ्रेंच टोस्ट बना रहे हैं, तो बेसन में थोड़ा पानी और दूध मिलाकर स्मूद घोल तैयार कर लें. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें.
  • इसके बाद इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह तैयार कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा.
  • अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा बटर या तेल लगाकर ब्रेड स्लाइस को तैयार मिश्रण में दोनों तरफ से डुबोकर तवे पर रखें. मीडियम आंच पर ब्रेड को तब तक सेंकें जब तक दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए. आपका गर्मागर्म मसाला फ्रेंच टोस्ट तैयार है.
  • मसाला फ्रेंच टोस्ट को आप टोमैटो सॉस, हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा चीज या बटर डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर 5 मिनट में तैयार करें सुपर क्रंची पत्ता गोभी पकोड़ा, शाम की चाय के साथ परफेक्ट स्नैक आइडिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >