पाकिस्तान की फौज थर-थर कांपती है इस रेजिमेंट से, रांची में मना स्थापना दिवस

JAP 1 Foundation Day in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में जैप-1 का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रदेश के डीजीपी ने कहा कि गोरखा रेजिमेंट का नाम सुनकर पाकिस्तान की फौज थर-थर कांपती है.

JAP 1 Foundation Day in Ranchi: पाकिस्तान की सेना भी जिस रेजिमेंट से थर-थर कांपती है, उसका स्थापना दिवस झारखंड की राजधानी रांची में मनाया गया. झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने इस रेजिमेंट के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि गोरखा रेजिमेंट भारतीय सेना का वो रेजिमेंट है, जिसके नाम से पाकिस्तान की फौज कांपने लगती है. उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर यह बात कही. अनुराग गुप्ता ने कहा कि एक बार वह सीमा पर ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि गोरखा और सिख रेजिमेंट के नाम से ही पाकिस्तान की सेना कांपने लगती है.

गौरवशाली है गोरखा बटालियन का इतिहास – अनुराग गुप्ता

झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा कि गोरखा बटालियन (वर्तमान में जैप-1) का इतिहास गौरवशाली है. वीरता के लिए इस बटालियन को जाना जाता है. अपने शौर्य के बल पर इस बटालियन ने कई पुरस्कार हासिल किए हैं. जैप वन के 145वें स्थापना दिवस पर रविवार को वह जैप वन के जवानों को संबोधित कर रहे थे.

बैंड डिस्प्ले और खुकुरी ड्रिल रहा आकर्षण का केंद्र

इस अवसर पर जैप वन के समादेष्टा राकेश रंजन ने स्वागत भाषण दिया. झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने अमर शहीद जवान पर माल्यार्पण किया. जैप वन के स्थापना दिवस समारोह में जवानों का बैंड डिस्प्ले और खुकुरी ड्रिल आकर्षण का केंद्र रहा. परेड ने भी लोगों को प्रभावित किया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के बीच रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता भी हुई.

इसे भी पढ़ें

पलामू में मारे गए भरत पांडेय और ढोला ने की थी माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन साहू की हत्या

Jharkhand Weather: झारखंड में विमान सेवा पर कोहरे का कहर, कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द, कई प्लेन देर से आए

झारखंड में यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके शहर में कितना है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें

पलामू के चैनपुर में आधी रात को गैंगवार, 2 की हत्या, 100 राउंड हुई फायरिंग, देखें आज का Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >