I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम मुंबई पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं.

रांची: झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम मुंबई पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं. इस बैठक में विपक्ष के कई दिग्गज शामिल हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य कई दिग्गज राजनेता मौजूद हैं.

पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक को लेकर विपक्ष के कई दिग्गज नेता वहां पहुंच गए हैं. झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम मुंबई पहुंचे. आपको बता दें कि उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं.

Also Read: रांची: ओरमांझी में ट्रिपल मर्डर, मामूली विवाद में दोनों पत्नियों समेत पति को मार डाला, पांच आरोपियों से पूछताछ

विपक्ष के कई दिग्गज हैं बैठक में शामिल

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, टीएमसी अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शामिल हैं.

Also Read: डुमरी उपचुनाव: गाड़ी से 1.40 लाख रुपये जब्त, वाहन चेकिंग के दौरान स्टैटिक सर्विलांस टीम को मिली सफलता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >