सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर सिलाफारी गांव के नजदीक सोमवार को मोटरसाइकिल और पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

कर्रा. थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर सिलाफारी गांव के नजदीक सोमवार को मोटरसाइकिल और पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका प्राथमिक इलाज कर्रा सीएचसी में किया गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान वीरता गांव निवासी सुखराम डहंगा (22) के रूप में की गयी. वहीं जेंगा केरकेट्टा घायल है. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से कर्रा आये थे. कर्रा से लौटने के क्रम में सिलाफारी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन ने बाइक को चपेट में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >