रांची. सेल की रांची स्थित इकाइयों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत वेंडर मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक (सेट) एस सुब्बाराज और कार्यकारी निदेशक (एचआर-एल एंड डी) संजय धर ने किया.
खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर
अधिकारियों ने सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और नैतिकता बनाए रखने में वेंडर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने खरीद प्रक्रिया में निर्धारित नियमों के पालन पर जोर दिया.
एमटीआइ के विश्वजीत आनंद ने खरीद प्रणाली, वेंडर रजिस्ट्रेशन, बोली प्रक्रिया, एमएसइ प्रावधान, मेक इन इंडिया और जीइएम से जुड़े नियमों की जानकारी दी. बैठक के दौरान वेंडर्स और अधिकारियों ने खरीद प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
