देवघर, गिरिडीह समेत 5 जिलों में गर्जन के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Nowcast Weather Warning: सावधान! भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के मौसम विभाग केंद्र रांची ने झारखंड के 5 जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है. कहा है कि इन 5 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी बी चलेगी.

Nowcast Weather Warning: मौसम विभाग ने झारखंड के 5 जिलों में गर्जन के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी दी है. रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले 3 घंटे में मौसम बदलने वाला है. इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा होने की संभावना है.

चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने दिशा-निर्देश भी जारी किये

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि इन 5 जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी के साथ-साथ लोगों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं.

Nowcast Weather Warning: सावधान और सतर्क रहें लोग

कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें. मौसम खराब हो, तो सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे न रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जायें और मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. मौसम विभाग ने कहा है कि वज्रपात के लिहाज से पेड़ और बिजली के उपकरण खतरनाक हो सकते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4 जिलों को छोड़ 20 जिलों में वर्षा की संभावना

उधर, मौसम केंद्र रांची ने पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर सभी 20 जिलों में वर्षा एवं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उसमें सिमडेगा, गुमला, लोरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, रांची, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

रतन टाटा, सुधा मूर्ति की श्रेणी में झारखंड की बेटी शुभांशी चक्रवर्ती, मिला ‘महात्मा अवार्ड 2025’

बोकारो की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया 3 दिन से लापता, कहां गयीं सपना कुमारी?

जमशेदपुर में 8 अक्टूबर तक हर दिन होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

150 युवकों ने बस्ताकोला टीओपी में घुसकर हवलदार को पीटा, जमकर की तोड़फोड़, प्रेम विवाह से जुड़ा है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >