रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी गरज के साथ बारिश, वज्रपात की भी आशंका, येलो अलर्ट जारी

Nowcast Weather Warning jharkhand: झारखंड के 9 जिलों में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने 2 अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा है कि राजधानी रांची समेत 9 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे के बीच गरज के साथ बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात और आंधी चलने की भी आशंका है.

Nowcast Weather Warning: झारखंड की राजधानी रांची समेत 9 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

संताल के 3 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि संताल परगना के 3 जिलों के अलावा, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 6 जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है.

रांची समेत इन 6 जिलों में भी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इन 9 जिलों के लोग मौसम को देखते हुए सावधान और सतर्क रहें. पहली तात्कालिक चेतावनी में कहा गया है कि बोकारो, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, पलामू और रांची जिले के कुछ भागों में गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में होगी बारिश

दूसरी चेतावनी में बताया गया कि पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन तथा वज्रपात होने की संभावना है. इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा भी चलने की उम्मीद है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

9 जिलों के लिए मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी

मौसम केंद्र रांची ने 2 चेतावनी जारी करते हुए 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात की तात्कालिक चेतावनी जारी की है. कहा है कि रांची, गढ़वा, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, खूंटी, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होने की संभावना है.

लोग सावधान और सतर्क रहें – मौसम विभाग

इसलिए इन जिलों के लोग सावधान और सतर्क रहें. खासकर जब मौसम खराब हो. खराब मौसम में घर से न निकलें. अगर बहुत जरूरी हो, तो बेहद सावधानी के साथ निकलें. जहां भी बादल गरजे, वहां आसपास पक्की छत के नीचे शरण ले लें. किसान अगर खेत और जंगल में हैं, तो पेड़ के नीचे न खड़े हों. तुरंत सुरक्षित जगह चले जायें.

इसे भी पढ़ें

चक्रवाती टर्फ का असर: आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

झारखंड में आंधी-तूफान और गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

24 घंटे में 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया रांची का तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग ने 2 घंटे में जारी किये 4 येलो अलर्ट, 10 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >